👇Primary Ka Master Latest Updates👇

TGT - PGT 👉 प्रतीक्षा सूची के 187 को स्कूल आवंटित

प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2016 में चयन के बावजूद कार्यभार ग्रहण न करने के कारण रिक्त रह गई सीटों पर प्रतीक्षा सूची से चयनित 187 शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव ने टीजीटी के 155 और पीजीटी के 32 अभ्यर्थियों का आवंटन आदेश 25 अगस्त को जारी किया है। टीजीटी सामाजिक विज्ञान विषय में 46 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। टीजीटी हिन्दी में 31 को तैनाती मिली है।


निदेशक ने साफ किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से निर्धारित समयावधि में पंजीकृत डाक के माध्यम से कराया जाएगा। टीजीटी-पीजीटी 2016 के रिक्त पदों के लिए शिक्षा निदेशालय में काउंसिलिंग 10 से 14 जुलाई तक और दो अगस्त को कराई गई थी। टीजीटी-पीजीटी 2021 का स्कूल आवंटन अभी जारी नहीं हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,