👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शिक्षामित्रों की अनुपमा जी से वार्ता रही सार्थक: अनिल यादव

अनुपमा जी से आज वार्ता हुई उन्होंने शिक्षामित्र मामले में सकारात्मक जवाब दिया है. उन्होंने बोला है कि एक-दो दिनों में मीडिया के माध्यम से आप सभी को पूरी जानकारी मिल जाएगी, यह जानकारी अनिल यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक ने दी.

👉 *प्रदेश के समस्त सम्मानित शिक्षामित्र साथियो जैसा कि आपलोगो को दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के द्वारा लगातार सुचित किया जाता रहा है कि संघ , सरकार व शासन मे पैरवी मे लगा था।और सरकार भी सकारात्मक कदम उठा रही थी।साथियो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शिक्षामित्रो से सम्बन्धित फाइल पर निर्णय लेकर जल्द ही सकारात्मक खुशियाॅ शिक्षामित्रो को देने वाले है।*

*संघ के प्रयासो के क्रम मे आज संघ के पदाधिकारी व माननीया बेसिक शिक्षा मंन्त्री अनुपमा जायसवाल जी के बीच वार्ता हुई और उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आपलोगो के भविष्य को न्यायोचित तरीके से सुरक्षित करके सरकार अपने घोषणा पत्र के वादे को पूरा करेगी। जल्द ही एक दो दिन मे मिडिया के माध्यम से आपलोगो को अवगत करा दिया जायेगा।*

*साथियो संघ पर भरोसा रखे हम लगातार सरकार मे व शासन के उच्चाधिकारियो के संपर्क मे रहकर लगातार पैरवी कर रहा है।जल्द ही शिक्षामित्रो के परिवार के लिए राहत मिलेगी।हमारे मृतक साथियो के परिवार के लिए भी राहत मिले ऐसा प्रयास संघ कर रहा है। ईश्वर हम सबकी मदत करे।इसी शुभकामना के साथ*

     *आपका-*
*दक्ष यादव (प्रदेश संरक्षक )*
*अनिल कुमार यादव  (प्रदेश अध्यक्ष )*
*रश्मिकान्त व्दिवेदी  (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष )*
*संदीप दत्त  (प्रदेश कोषाध्यक्ष )*
*धर्मेंद्र कुमार  (प्रदेश महामंत्री ) व समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,