👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सीबीएसई प्रश्नपत्र में करेगा बड़ा बदलाव, यह हुए अहम बदलाव, पढ़ें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 से 12वीं की गणित व अंग्रेजी कोर के प्रश्नपत्र में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। दोनों विषयों में अगले साल से 20 अंकों का आतंरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) होगा। दोनों के प्रश्नपत्रों में एक-अंक के प्रश्नों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एक-एक अंक के 20 सवाल पूछे जाएंगे। दोनों विषयों के प्रश्न पत्र 100 की जगह 80 अंक के होंगे। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को इस संबंध में सूचना दे दी है। वहीं, बोर्ड ने दसवीं व 12वीं के सभी भाषाओं (लैंग्वेज) के विषयों व अन्य विषयों के पाठ्यक्रमों में भी बदलाव किया है। इसकी सूचना वेबसाइट पर दे दी है। स्कूलों से कहा गया है कि वे इसका पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,