👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मानव संपदा पोर्टल के सम्बन्ध में सभी बीएए /बीईओ ध्यान दें,डाटा चेक करने बाद शिक्षकों को ऑनलाइन फॉर्म भरना है अनिवार्य

सभी बी एस ए/बी ई ओ, कृपया संलग्न रिपोर्ट ध्यान से देखें।

मानव संपदा पोर्टल पर अपना सर्विस बुक चेक कर शत प्रतिशत शिक्षकों द्वारा त्रुटियों को गूगल फॉर्म पर अंकित करना था। अभी तक केवल २३% शिक्षकों के द्वारा ये कार्य पूर्ण किया गया है और अभी तक की रिपोर्ट में ४०% से ज्यादा सर्विस बुक में त्रुटियां है।

आप सबको को ज्ञात है कि लॉगिन में हो रही समस्याओं के निवारण के लिए सर्वर शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है और ओ टी पी की व्यवस्था को भी अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। संलग्न गूगल फॉर्म को प्रेरणा वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
परन्तु अभी भी इस वेरिफिकेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति ना होना बेहद निराशाजनक है।आने वाले समय में शिक्षकों से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण सेवाएं जैसे कि स्थानांतरण, ऐ.सी.आर.,वेतन इत्यादि, मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ही क्रियान्वित की जाएँगी। इसलिए ये अत्यंत आवश्यक है कि अध्यापकों से सम्बन्धी पूरी जानकारी मानव सम्पदा पोर्टल पे सही हो।
अभियान चलाते हुए अगले तीन दिन में ये कार्य पूर्ण कराए।

सत्येन्द्र कुमार
विशेष सचिव

नोट: मानव सम्पदा पर अपना डाटा चेक करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना भी आवश्यक है। इसका लिंक प्रेरणा पोर्टल पर 'Survey Forms 2020 " वाले सेक्शन में भी उपलब्ध है।

ऑनलाइन फॉर्म का लिंक -

👉 https://www.surveygizmo.com/s3/5549257/formT

👉 https://www.prernaup.in/CommonPage/SurveyForms


👉शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशकों हेतु अति महत्वपूर्ण सूचना: आज ही अपना मानव संपदा पोर्टल पर डेटा चेक करें और सही होने पर भरें स्व-सत्यापन फॉर्म, और गलत होने की स्थिति में करें यह काम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,