👇Primary Ka Master Latest Updates👇

Basic Shiksha News : पूर्व में बहराइच में रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की संपत्तियां खंगाल रही विजिलेंस, मांगी जा रही डिटेल

पूर्व में बहराइच में रहे BSA की संपत्तियां खंगाल रही विजिलेंस, मांगी जा रही डिटेल

नौकरी में रहकर अकूत संपत्ति कमाने वाले अब विजिलेंस जांच के घेरे में आ चुके हैं। विजिलेंस टीम ऐसे ही करीब आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की संपत्तियों को लखनऊ में खंगाल रही है। बहराइच में तैनात रहे बेसिक शिक्षाधिकारी धर्मेद्र कुमार सक्सेना और वाराणसी निवासी जल निगम लखनऊ में अधीक्षण अभियंता व सचिव प्रशासन के पद पर तैनात दीनानाथ यादव की संपत्तियों पर विजिलेंस की नजर है। टीम ने संपत्तियों के बारे में जानकारी देने के लिए नगर निगम से मदद मांगी है। इंदिरानगर के पटेल नगर ध्रुव लोक कॉलोनी में भवन संख्या आठ के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। यह भवन बहराइच में रहे बेसिक शिक्षाधिकारी धर्मेद्र कुमार सक्सेना से जुड़ा बताया जा रहा है।



नगर निगम से जानकारी मांगी गई है कि यह भवन किसके नाम दर्ज है और किस तिथि को नगर निगम में दर्ज कराया गया। साथ ही भवन कर कब से कब तक कितना जमा किया गया। यह अभिलेख पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या ने मांगा है। इसी तरह जल निगम लखनऊ में अधीक्षण अभियंता और सचिव प्रशासन का काम देख रहे दीनानाथ यादव की संपत्तियों के अभिलेख लखनऊ से जुटाए जा रहे हैं। वह वाराणसी के निवासी हैं। लिहाजा, नगर निगम लखनऊ के अलावा बनारस और गाजियाबाद से दीनानाथ यादव से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंड के अलावा भवन और दुकानों की जानकारी मांगी गई है। यह जांच लखनऊ की सतर्कता अधिष्ठान की टीम कर रही है। इस तरह से कई बड़े अफसरों की संपत्तियों और बेनामी प्रॉपर्टी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,