👇Primary Ka Master Latest Updates👇

National Education Policy : भारत को ज्ञान की महाशक्ति बनाएगी नई शिक्षा नीति: विद्या भारती

लखनऊ : नई शिक्षा नीति बहुत महत्वपूर्ण कदम है। पिछले 34 वर्षो से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कोई परिवर्तन ही नहीं हुआ था। पूर्व में आई शिक्षा नीति के बहुत सारे विषय अप्रासंगिक हो गए थे। भारतीय चिंतन व दर्शन को उपेक्षित किया गया था। नई शिक्षा नीति भारत को वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बनाएगी। यह बात विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ऑनलाइन आयोजित विचार गोष्ठी में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने कही।

उन्होंने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति से बहुत ही क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे। इससे नए भारत का निर्माण होगा। इस नीति से जहां विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वहीं समावेशी शिक्षा प्रदान करने के लिए यथोचित कदम भी उठाए गए हैं। विद्या भारती आरंभ से ही शिक्षा को समान समावेशी और जीवंत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,