👇Primary Ka Master Latest Updates👇

Primary ka master : यू-ट्यूब पर भी चमक रहे हैं प्रयागराज के शिक्षक, पंचलाइट वाले व्याख्यायित वीडियो को सर्वाधिक लाइक

कोरोना काल में पढ़ाई के बदले तौर तरीके में प्रयागराज के शिक्षक भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। यू-ट्यूब पर अपलोड की गई उनकी पाठ्य सामग्री खासी पसंद की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में इंटरमीडिएट में पढ़ाई जाने वाली फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाइट काफी पसंद की गई है।

अब तक प्रयागराज के शिक्षकों के विभिन्न विषयों में कुल सात वीडियो प्रसारित हुए हैं। सबसे अधिक वीडियो, लखनऊ के शिक्षकों के हैं। प्रयागराज जीआइसी के शिक्षक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी का वीडियो हाईस्कूल समूह में व्यू और लाइक के आधार पर दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर लखनऊ के शिक्षक के विज्ञान विषय से जुड़ा वीडियो है। हाईस्कूल विज्ञान के पाठ्यक्रम से जुड़े वीडियो पर 7114 व्यू और 165 लाइक रविवार शाम तक मिले थे। यह वीडियो तीन माह पूर्व अपलोड किया गया। डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी का हिंदी व्याकरण संबंधी वीडियो दो माह पूर्व अपलोड हुआ। इस पर 6313 व्यू और 319 लाइक मिले हैं। इंटरमीडिएट वर्ग में एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अनुपम परिहार का वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाइट बहुत ही सरल और रोचक अंदाज में व्याख्यायित की गई है। दो माह पूर्व अपलोड इस वीडियो पर भी 5465 व्यू और 691 लाइक मिले है। कर्नलगंज इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ. लाल जी यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान विषय में उनके सात वीडियो प्रसारण के लिए चुने गए हैं। जल्द ही उनका प्रसारण दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर किया जाएगा। इसे परिषद के यू ट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया जाएगा। सभी वीडियों में विज्ञान के गूढ़ तत्वों को सरल ढंग से समझाने का प्रयास किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,