👇Primary Ka Master Latest Updates👇

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 मामले में रिजल्ट के बाद नियुक्ति के लिए प्रतियोगी करेंगे संघर्ष

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग पेपर लीक प्रकरण में फंसी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 का रुका रिजल्ट इसी सप्ताह जारी करेगा। दो विषयों हंिदूी व सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट घोषित होने भर से प्रतियोगियों की दिक्कत खत्म होने वाली नहीं है। नियुक्ति के लिए उन्हें लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि इस भर्ती में जिन 13 विषयों का रिजल्ट 2019 में जारी हुआ था, उसके चयनित अभी तक नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं। इससे हंिदूी व सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति मिलेगी, आसार कम हैं।


यूपीपीएससी ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत 10768 पदों के लिए आवेदन लिया था। भर्ती 15 विषयों में निकली और प्रदेश 37 जिलों में 29 जुलाई 2018 को परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के दौरान वाराणसी में हंिदूी व सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर लीक हो गया था। 13 मार्च से आठ अक्टूबर 2019 के बीच 13 विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। इसमें 7481 पदों के सापेक्ष 4243 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन फरवरी 2020 में पूरा हो चुका है। हंिदूी के 1433 व सामाजिक विज्ञान के 1854 पदों का रिजल्ट जारी होना है। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान का कहना है कि खुशी है कि आयोग अध्यक्ष ने वादे के अनुरूप रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,