👇Primary Ka Master Latest Updates👇

New Education Policy : नई शिक्षा नीति पर विद्या भारती शुरू करेगी जागरूकता अभियान

नई शिक्षा नीति पर विद्या भारती देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। सुधारों के दायरे, पैमाने और प्रभाव पर व्यापक चर्चा के अलावा कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के साथ ही पुरस्कृत भी किया जाएगा।


विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। ऑनलाइन माध्यम व सोशल मीडिया पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

प्रतियोगिताएं 13 भाषाओं व चार उप विषयों पर आयोजित की जाएगी। भारत केंद्रित समग्र शिक्षा, ज्ञान आधारित समाज और गुणवत्ता शिक्षा प्रमुख है। इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया हैं। पहला कक्षा 9-12 , दूसरी श्रेणी स्नातक श्रेणी और तीसरी नागरिक श्रेणी। प्रतियोगिता के संयोजक सौरभ मिश्र बताया कि प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। श्रेणी विशिष्ट प्रतियोगिताओं के अलावा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर एक इंटरैक्टिव (ज्ञानवर्धक) क्विज भी ऑनलाइन माध्यम द्वारा आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति जागरूकता अभियान भी युवा और कर्मठ स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाएगा। प्रतियोगिताएं विविध क्षेत्रीय भाषाओं के पृष्ठभूमिके छात्रों तक पहुंचने के लिए। प्रतियोगिताएं हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,