👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने के संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सीतापुर डीएम को सौंपा ज्ञापन


सीतापुर (एसएनबी)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा व महामंत्री कृष्ण मोहन गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी को शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट का आदेश है कि सहायक अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी में न लगाया जाए। उसके बाद भी कई ब्लाकों में सहायक अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी पर लगाया गया है।





मीडिया प्रभारी का कहना है कि कई शिक्षक साथियों को प्रशिक्ष प्रमाण पत्र डाइट से प्राप्त नहीं हो पा रहे है। इस सम्बंध में डाइट प्राचार्य को भी लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया और कार्यालय में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल प्राचार्य से वार्ता कर चुका है। जिला मंत्री संजीव रावत, कोषाध्यक्ष इंद्रसेन गौतम, जिला मीडिया प्रभारी देवर्षि प्रताप सिंह, सह जिला मीडिया प्रभारी संतोष सिंह, जिला मंत्री शशिबाला समन, राजेंद्र शुक्ला, संतोष सिंह, जिला संयुक्त मंत्री राजेश सिंह, पंकज शुक्ला, संगठन मंत्री राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा, प्रेमचंद, मनोज गौड़, परवेज खान, सियाराम वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, संयुक्त महामंत्री राजकमार वर्मा, जिला महिला उपाध्यक्ष चेतन चित्र, महमूदाबाद अध्यक्ष संदीप वर्मा, सिधौली अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पाण्डे, सकरन अध्यक्ष मनोज बाजपेयी, गोंदलामऊ अध्यक्ष आलोक राज, महोली अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी, ब्लाक महामंत्री प्रीतम सिंह, सिधौली ब्लॉक संरक्षक प्रभात शुक्ला, उपाध्यक्ष हरिओम शक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, संयुक्त मंत्री संजीव मिश्र, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह उपाध्यक्ष अजय सिंह , अंकित रस्तोगी, पुष्पेंद्र पाण्डे, बिसवां ब्लॉक महामंत्री रोहित शर्मा, रेउसा महामंत्री रामजी लाल, सुमन विद्यार्थी, लहरपुर महामंत्री अजय मिश्रा, कसमंडा महामंत्री गिरजेश मिश्रा, महमूदाबाद ब्लाक महामंत्री पुनीत वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष रेउसा राजेश राज, रामपुर मथुरा संयोजक शिव कुमार दुबे, सुधीर यादव बिसवां आदि ने समर्थन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,