👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सरकार देगी तीन लाख नई सरकारी नौकरियां : योगी

मुरादाबाद : ऊर्जा से भरपूर नौजवानों के लिए नौकरियां उपलब्ध हों। यह सरकार का संकल्प रहा है। साढ़े तीन साल में सरकार ने पारदर्शी तरीके से सिर्फ पुलिस विभाग में एक लाख 37 हजार से अधिक सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल की भर्ती की है। आने वाले समय में सभी विभागों में तीन लाख से अधिक नौकरियां दी जाएंगी। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये पुलिस अकादमी की दीक्षा परेड में शामिल डीएसपी और एपीओ को संबोधित करते हुए कहीं।

परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 30 नए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 29 एपीओ (सहायक अभियोजन अधिकारी) मिल गए। वीडियो कांफ्रेसिंग से मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए प्रशिक्षण पाने के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि पास आउट होने वाले पुलिस उपाधीक्षक व सहायक अभियोजन अधिकारी युवाओं के लिए प्रेरणास्नोत बनें। पुलिस उपाधीक्षक का पद जिम्मेदारियों से भरा है। कानून व्यवस्था, अपराधियों को दंड दिलाने की जिम्मेदारी अब आप के कंधे पर है। प्रशासन की जिम्मेदारी न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों को दंड दिलाने की है, बल्कि आमजन के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देना भी है। यूपी पुलिस देश में सिविल पुलिस का सबसे बड़ा बल है। इसका गौरवशाली इतिहास है।

कोरोना काल में प्रदेश पुलिस ने देश में सेवा व सुरक्षा की अद्भुत मिसाल पेश की है। अपराध की बदलती प्रवृत्ति व प्रकृति को समझना होगा। पीड़ितों को न्याय दिलाने में खुद की क्षमता का उपयोग करें। पुलिस व अभियोजन अधिकारी एकजुट होकर काम करें।

’>>मुख्यमंत्री बोले, सीओ और एपीओ युवाओं के लिए प्रेरणास्नोत बनें
’>>उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले 30 नए डीएसपी और 29 एपीओ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,