👇Primary Ka Master Latest Updates👇

Primary ka master :- असम में बंद होंगे सरकारी मदरसे व संस्कृत विद्यालय

असम में बंद होंगे सरकारी मदरसे व संस्कृत विद्यालय

असम के शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को बताया कि राज्य में सरकारी मदरसों और संस्कृत विद्यालयों को बंद किया जाएगा। इस आशय की अधिसूचना नवंबर में जारी होगी।

बिस्व सरमा ने बताया कि यह कदम असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत छात्रों की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षा बोर्ड भंग करके सभी सरकारी मदरसों को सामान्य स्कूलों में तब्दील कर दिया जाएगा और इसमें सभी को नियमित छात्रों के तौर पर प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम वर्ष के छात्रों को उत्तीर्ण होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। मदरसा शिक्षा और सामान्य शिक्षा को समानता प्रदान करने वाली अधिसूचना सरकार वापस ले लेगी। सरकार का निजी मदरसों को बंद करने का कोई इरादा नहीं है।

कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत विवि के हवाले होंगे विद्यालय
शिक्षा मंत्री ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों को कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत विश्वविद्यालय को सौंपा जाएगा। इन विद्यालयों को सीखने और अनुसंधान केंद्रों में तब्दील किया जाएगा जहां भारतीय संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रवाद की शिक्षा दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,