👇Primary Ka Master Latest Updates👇

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के दिव्यागों को मिला पूर्व पार्षदों का समर्थन, नहीं मनाई मकर संक्रांति

69000 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण की बिसंगति को लेकर दिव्यांगों का धरना 32 वें दिन और भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। दिव्यांगों ने मकर संक्रांति का पर्य नहीं मनाया। उनके समर्थन में बृहस्पतिवार को पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह एवं अशोक कुमार पहुंचे। 

दिव्यांग सरकारी उपेक्षा से आहत पड़े। उनका कहना है कि लगातार भू हड़ताल के चलते दो दिव्यांगों की तबीयत खराब चुकी है, इसके बाद भी सरकारी तंत्र उनकी उपेक्षा कर रहा है। दिव्यांगों को शिक्षक संघ, सामाजिक संगठनों के साथ साथ आंदोलन को लोगों का समर्थन मिल रहा है। उपेन्द्र मिश्रा, धनराज कुमार यादव, प्रदीप शुक्ला, शरद अग्रहरि का कहना है कि शुक्रवार को अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग, सामाजिक संगठन के लोग और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,