👇Primary Ka Master Latest Updates👇

विद्यालय पर पहुचे एआरपी और प्रधानाध्यापक में जमकर हुई झड़प,एआरपी पर अनावश्यक रूप से धौंस जमाने का लगाया आरोप

*विद्यालय पर पहुचे एआरपी और प्रधानाध्यापक में जमकर हुई झड़प।*


*प्रधानाध्यापक ने एआरपी पर अनावश्यक रूप से धौंस जमाने का लगाया आरोप।*

धर्मापुर। जौनपुर

शुक्रवार को धर्मापुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय पर पहुचे एआरपी और प्रधानाध्यापक में जमकर झड़प हो गई। जिसमें प्रधानाध्यापक ने एआरपी पर विद्यालय में पहुचकर अनावश्यक धौंस जमाने का आरोप लगाया।
बता दें कि धर्मापुर विकासखण्ड क्षेत्र के किरतापुर के प्राथमिक विद्यालय पर पहुचे एआरपी राजीव सिंह और प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल यादव में जमकर झड़प हो गई। प्राथमिक विद्यालय किरतापुर पर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे ब्लॉक संसाधन केंद्र के एआरपी राजीव सिंह पहुच गए। प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल का आरोप है कि एआरपी राजीव सिंह विद्यालय पर पहुचते ही अनावश्यक रूप से धौंस बनाने लगे। जिसका हमने विरोध किया तो बहस करने लगे और जाते - जाते एक दिन का वेतन कटवाने की बात कह गए।
प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल यादव ने बताया आये दिन अक्सर क्षेत्र के कई विद्यालय पर इनके द्वारा पहुचकर प्रधानाध्यापको और शिक्षको पर धौंस जमाकर वेतन काटने की बात कही जाती है। हमने इस बात की जानकरी अपने जिले के शिक्षक संघ संगठन के जिलाध्यक्ष और खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिया है।


इस संदर्भ में जब खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर संजय यादव से बात किया गया तो उन्हीने कहा कि इस मामले की जानकरी हमे अभी नही हुई है। पता करवाता हूं क्या मामला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,