👇Primary Ka Master Latest Updates👇

ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर हुई भर्ती में धांधली में शामिल आरोपितों के तार कुछ अन्य भर्तियों से भी जुड़ रहे

लखनऊ : ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर हुई भर्ती में धांधली में शामिल आरोपितों के तार कुछ अन्य भर्तियों से भी जुड़ रहे हैं।
विशेष अनुसंधान दल ने इस मामले में 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जिसमें शामिल दो आरोपितों की भूमिका अन्य भर्तियों में भी सामने आ रही है। दोनों आरोपितों ने विधानसभा में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती में भी गड़बड़ी करने का प्रयास किया था। विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर सवाल उठने के बाद इसकी जांच कराने पर भी मंथन चल रहा है। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये हुई ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 में धांधली पकड़ी गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,