👇Primary Ka Master Latest Updates👇

69000 सहायक अध्यापक भर्ती रिक्त पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी:- 26 को सूची और 30 को जारी होगा नियुक्ति पत्र,6000 के करीब सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद भर्ती कार्यक्रम का शासनादेश जारी कर दिया गया है। 30 को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भर्ती में खाली पदों को भरे जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद पर धरना प्रदर्शन किया था। अभ्यर्थियों का कहना था कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में लगभग छह हजार पद खाली हैं।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री ने 23 मार्च को इन खाली पदों को एक महीने में भरने का आश्वासन दिया था। एक महीने का आश्वासन अब तीन महीने बीत गया। बहरहाल मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एनआईसी की ओर से प्राप्त चयन एवं जनपद आवंटन सूची का प्रकाशन 26 जून, 2021 को अपराह्न में किया जाएगा। चयन सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का जनपद स्तर पर परीक्षण 28 और 29 को किया जाएगा। 30 को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

चार लाख युवाओं को मिली नौकरी राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत बड़े पैमाने पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से विगत 04 वर्षों में लगभग चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करायी गई हैं। सभी चयन परीक्षाओं में नियमों का पूर्ण पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की गई। भर्ती प्रक्रिया को पूरी तेजी से आगे बढ़ाते हुए आगामी समय में भी पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संचालित रखा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,