👇Primary Ka Master Latest Updates👇

होली, दीपावली पर खूब मिलेंगी छुट्टियां: यूपी सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया वर्ष 2022 के अवकाशों का शासनादेश, देखें और जानिए विस्तार से

लखनऊ : राज्य सरकार के कर्मचारियों को वर्ष 2022 में छुट्टियों के मामले में कुछ राहत होगी। इस साल सात सार्वजनिक अवकाश शनिवार व रविवार को पड़ रहे हैं। वहीं अगले वर्ष पांच छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी। शनिवार को कोई अवकाश नहीं होगा। हालांकि दो अवकाश एक ही तारीख को पड़ने से कर्मचारियों को एक छुट्टी का नुकसान होगा। अगले साल होली और दीपावली के त्योहारों पर खूब छुट्टियां रहेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2022 में राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले सार्वजनिक अवकाशों, निर्बन्धित अवकाशों और कार्यकारी आदेशों के तहत घोषित किये जाने वाले अवकाशों के बारे में शासनादेश जारी कर दिया है।

होली और दीवाली पर छुट्टियां

सचिवालय समेत सप्ताह में पांच कार्यदिवसों वाले कार्यालयों में होली पर 17 से 20 मार्च तक चार दिनों का अवकाश मिलेगा। 17 मार्च यानी गुरुवार को होलिका दहन व शुक्रवार 18 मार्च को होली की छुट्टी होगी। 19 व 20 मार्च को शनिवार व रविवार होने के कारण इन कार्यालयों में साप्ताहिक बंदी होगी। अगले वर्ष दीपावली का त्योहार 24 अक्टूबर यानी सोमवार को होगा।

पांच दिवसीय कार्यालयों में 22 व 23 अक्टूबर को शनिवार, रविवार की साप्ताहिक बंदी होगी। वहीं 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 27 अक्टूबर को भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती का अवकाश होगा। यदि कर्मचारी 25 अक्टूबर को एक दिन की छुट्टी ले लें तो पांच दिवसीय कार्यालयों के कार्मिकों को छह दिनों और छह दिवसीय के कर्मचारियों को पांच दिनों का अवकाश मिल जाएगा।

इन मौकों पर तीन दिन की छुट्टी

वर्ष 2022 में गुड फ्राइडे व रक्षा बंधन के अवकाश शुक्रवार तथा बुद्ध पूर्णिमा व स्वतंत्रता दिवस के अवकाश सोमवार को पडऩे के कारण पांच दिनी कार्यालय के कार्मिकों को इन मौकों पर तीन दिन छुट्टी मिलेगी।

पांच अवकाश रविवार को

अगले वर्ष दस अप्रैल को राम नवमी, 10 जुलाई को बकरीद, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, नौ अक्टूबर को ईद-ए-मिलाद/बारावफात और क्रिसमस-डे की छुट्टियां रविवार को होंगी। इस साल जहां चार छुट्टियां रविवार और तीन शनिवार को पड़ रही हैं, वहीं 2022 में शनिवार को कोई अवकाश नहीं है।

एक छुट्टी का नुकसान

अगले साल डा.भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस और महावीर जयंती का अवकाश एक ही दिन यानी 14 अप्रैल को होगा। इस लिहाज से राज्य कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी का नुकसान होगा।

गुरु गो¨वद सिंह जयंती की छुट्टी साल में दो बार: वर्ष 2022 में गुरु गो¨वद सिंह जयंती दो बार-नौ जनवरी (रविवार) और 29 दिसंबर (गुरुवार) को पड़ रही है। गुरु गो¨वद सिंह जयंती का अवकाश कार्यकारी आदेश के तहत घोषित किया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,