👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शिक्षिका की गोली मारकर हत्या,आरोपी पति फरार

बिजनौर / मुरादाबाद। शहर के पॉश इलाके साकेत में शुक्रवार सुबह 9:55 बजे आरबीडी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक दिन पहले ही मृतका ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके पति कमल शर्मा निवासी भटावली मुरादाबाद और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
वहीं पुलिस जब नामजद पति कमल शर्मा निवासी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भटावली के घर पहुंची तो पुलिस मकान बंद होने के कारण बैरंग लौट गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।

घटना के वक्त डॉ. प्रिया शर्मा पैदल ही कॉलेज जा रही थी, जब वह साकेत कॉलोनी में पहुंची तो पीछे से आए बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी और फरार हो गए।

पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है।

शिक्षिका के हत्यारोपी पति कमल शर्मा का मुरादाबाद के ग्राम भटावली में तीन मंजिला मकान है। पड़ोसियों ने बताया कि इस मकान में कमल शर्मा अपनी बहन और मां के साथ रहता है।

कमल शर्मा क्या कारोबार करता है यह अधिकांश पड़ोसी नहीं बता सके। पड़ोसियों ने इतना जरूर बताया कि कमल शर्मा की शादी करीब चार साल पहले हुई थी।लेकिन उनकी पत्नी को आस पड़ोस के लोगों ने कभी यहां रहते नहीं देखा।

लोगों ने बताया कि कमल शर्मा गांव के अन्य लोगों व पड़ोसियों से कम ही मिलता है। लोगों ने बताया कि शादी के बाद दो या तीन बार ही उनकी पत्नी यहां आई होगी। वह भी कार से आई और घर के अंदर चली गई। इसलिए उसे यहां की महिलाएं ठीक से देख भी नहीं सकी। लोगों ने बताया कि हत्यारोपी के घर का गेट भी हमेशा बंद ही रहता है। शुक्रवार दोपहर हत्यारोपी कमल शर्मा मां और बहन के साथ कहीं चला गया। घर का दरवाजा इंटरलॉक था। पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को पुलिस भी यहां आई थी, लेकिन घर बंद होने के कारण वह भी वापस चली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,