👇Primary Ka Master Latest Updates👇

तीन विषयों के साथ पीजीटी साक्षात्कार पूरा, परिणाम बाकी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती के लिए शेष तीन विषयों के साथ शनिवार को साक्षात्कार की प्रकिया पूरी हो गई। कुल 23 विषयों में 2595 पदों की भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार पांच अक्टूबर से शुरू हुआ था। शनिवार को अंतिम दिन इतिहास, अर्थशास्त्र और शारीरिक शिक्षा विषय का साक्षात्कार हुआ। इन्हीं विषयों को छोड़ शेष 20 विषयों का अंतिम परिणाम चयन बोर्ड
जारी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और पीजीटी की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने क्रमशः सात-आठ अक्टूबर और 17-18 अक्टूबर को कराई थी। टीजीटी का अंतिम परिणाम घोषित किया जा चुका है। इसमें चयनितों को नियुक्ति दिए जाने के लिए संबंधित जिलों में पैनल रविवार को भेजे जाने की तैयारी है। इसके अलावा पीजीटी में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शेष बचे विषय इतिहास, अर्थशास्त्र और शारीरिक शिक्षा विषय का अंतिम परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। इन तीनों विषयों में प्रवक्ता के कुल 274 पद हैं। इसका परिणाम जारी किए जाने के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, हालांकि चयनितीं को नियुक्ति नवंबर माह में मिल सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने 31 तक दोनों भर्ती पूरी करने का निर्देश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,