👇Primary Ka Master Latest Updates👇

विद्यालय जा रहे शिक्षक पर हमला, मुकदमा दर्ज

जौनपुर: गौराबादशाहपुर थाने के सकरा गांव के पास मंगलवार को विद्यालय जा रहे शिक्षक पर अज्ञात लोगों ने राड से हमला कर घायल कर दिया। घायल का इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल शिक्षक की तहरीर पर 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
केराकत थाने के आजाद नगर के निवासी राम सिंह राव (37) प्राथमिक विद्यालय सकरा पर प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। राम सिंह का आरोप है कि वह मंगलवार को अपनी बाइक से मंगलवार को सुबह 8:30 बजे विद्यालय जा रहे थे। विद्यालय से पहले ही सकरा गांव नहर के पास दो बाइक से छह अज्ञात लोगों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। इसके बाद राड से उन पर हमला कर फरार हो गए। इस घटना में उनके हाथ व पैर में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। उधर, परिवार के लोग घायल शिक्षक को लेकर जिला मुख्यालय चले गए। जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,