👇Primary Ka Master Latest Updates👇

Education News :- 7800 पदों पर होगी भर्ती, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा चयन

प्रयागराज। बैंकों की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों के क्लर्क ग्रेड के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 7800 से अधिक पदों के लिए 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक में भर्ती होगी।

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा चयन

आईबीपीएस की ओर से इस भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य दो स्तर पर परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर में संभावित है। मुख्य परीक्षा जनवरी में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आधारित 100 नंबर के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से अंग्रेजी भाषा के 30 तथा गणितीय अभिरुचि एवं तार्किक परीक्षा के 35-35 प्रश्न होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए कुल 60 मिनट मिलेंगे।

कोविड काल में आधी रह गईं थीं भर्तियां

कोविड संक्रमण के दौरान बैंकों में भर्ती प्रक्रिया भी ठप हो गई थी। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि आईबीपीएस की ओर से 2019-20 में 609 तरह की भर्तियां की गई थीं। इन भर्तियों के लिए एक करोड़ 45 लाख प्रतियोगियों ने आवेदन किए थे। इससे पहले 2016-17 में 591 तरह की भर्तियां की गई थीं। इनके लिए एक करोड़ 51 लाख युवाओं ने आवेदन किए थे। इसके विपरीत 2020-21 में सिर्फ 377 तरह की भर्तियां हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,