👇Primary Ka Master Latest Updates👇

महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40% आरक्षण देगी कांग्रेस

लखनऊ : विधानसभा चुनाव में महिलाओं को पार्टी की ओर से 40 फीसद टिकट देने का वादा करने वाली कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी पदों में भी 40 फीसद आरक्षण देगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया है।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘उप्र की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने इसको समझते हुए आपके लिए अलग से महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए तीन सिलिंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्र मुफ्त।’

अपने ट्वीट के साथ उन्होंने महिलाओं के लिए पार्टी के वादों का भी उल्लेख किया है जिसमें महिलाओं के लिए अब तक किये गए वादों के साथ सत्ता में आने पर नए सरकारी पदों में आरक्षण प्राविधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त करने का वादा भी शामिल है। इसके अलावा वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश में 75 दक्षता विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,