👇Primary Ka Master Latest Updates👇

CTET और UPTET के इन नियमों में हुआ है बदलाव, जानिए कब तक जारी होंगे दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए

CTET और UPTET में हुआ है यह महत्वपूर्ण बदलाव :
इस साल होने वाली CTET और UPTET में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। CTET परीक्षा की डिग्री को इस बार जहाँ पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है,वहीं CBSE ने CTETमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में भी थोड़ा बदलाव किया है और इसमें अब तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। CTETका आयोजन भी अब ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा। साथ ही UPBEB ने भी UPTET में अहम बदलाव किया है और CTETकी तर्ज पर अब UPTET की भी डिग्री को अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है।


कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :

28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 17 नवंबर को जारी कर दिया जाएगा। वहीं, 16 दिसंबर से शुरू हो रही CTET के एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो सामने नहीं आई है,लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसका एडमिट कार्ड इसी महीने के आखिरी तक जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इनसे संबंधित जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,