👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मौसम अपडेट: यूपी शीतलहर से कांपा, अभी जारी रहेगा सितम

राजधानी लखनऊ समेत पूरा उत्तर प्रदेश ठंड से कांप रहा है। पारा दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है।
अधिकतम तापमान भी 11 से 16 डिग्री सेल्सियस तक है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में गाजीपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह धुंध के साये में बीता। इसके बाद ठण्डी हवाओं से पूरे दिन गलन बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि करीब सप्ताह भर ऐसी ही कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। 20 और 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदली और बरसात की संभावना है। गाजीपुर सबसे ठण्डा रहा। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

लखनऊ 4.5 डिग्री तीन साल में सबसे सर्द

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार का दिन तीन साल में सबसे सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। यह इस सर्दी की भी सबसे ठंडी रात और सबसे ठंडा दिन रहा। शिमला में मंगलवार को अधिकतम पारा 15.3 डिग्री तो न्यूनतम 6.6 डि.से. रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,