👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मौसम विभाग का अलर्ट:- आज-कल बारिश के आसार, तापमान में भी आएगी गिरावट

लखनऊ: मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेशभर में गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बुधवार के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
यहां न्यूनतम तापमान 3.8 और इटावा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में सबसे अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 24.2 डिग्री और वाराणसी में 23.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,