👇Primary Ka Master Latest Updates👇

Weather News: यूपी में और बढ़ेगी ठंड, अगले दो से तीन दिन हल्‍की बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बुधवार को बूंदाबादी से लेकर हल्की बारिश के संकेत हैं। ऐसे में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। प्रदेश के पश्चिमोत्तर हिस्से के ऊपर तेजी से दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर व्यापक होगा। बदली-बारिश का सिलसिला दो से तीन दिन तक जारी रह सकता है।
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन बाद में बादल छा जाएंगे। इसके बाद हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर वर्षा हो सकती है। वहीं, मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहने से धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। सूरज ढलने के बाद से ही ठंड ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 24.1 रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से दो डिग्री अधिक था। हवा में आद्रता 90 फीसदी तक रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिन और रात के तापमान में बड़ा फर्क
दिन और रात के तापमान में औसतन 12 से 15 डिग्री का अंतर है। धूप असर दिखा रही है लेकिन छायादार स्थानों पर ठंडी हवा ठिठुरा रही हैं। मंगलवार को दिन-रात के तापमान में 14.7 डिग्री का अंतर रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,