👇Primary Ka Master Latest Updates👇

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज , 22 और 23 फरवरी को बारिश की संभावना

लखनऊ, सोमवार को शहर का मौसम शुष्क रहा। सुबह से ही कड़ी धूप ने शहर वासियों को गर्मी का एहसास करवाया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को पूरे प्रदेश में 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी में 22 और 23 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 24 और 25 फरवरी को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआइ स्तर 105 पर दर्ज किया गया। प्रदेश में सोमवार को सबसे कम तापमान गाजीपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, और मुज़फ्फरनगर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान आगरा में 29.1 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 28.8 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, आस पास के क्षेत्रों में चलने वाली चक्रवाती हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिन के समय तेज हवाओं के रूप में देखा जा सकता है। मंगलवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा । मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,