👇Primary Ka Master Latest Updates👇

प्रधानाध्यापक पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा, शिक्षिका ने लगाएं गंभीर आरोप, पढ़े पूरा मामला

प्रधानाध्यापक पर दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मुकदमा, शिक्षिका ने लगाएं गंभीर आरोप, पढ़े पूरा मामला

बिजनौर:-

क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़, मानसिक शोषण और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। यह है मामला

सहायक अध्यापिका ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि वह क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। विद्यालय में जिला संभल निवासी रामवीर सिंह प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि वह काफी समय से उनके साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत व मानसिक शोषण करते आ रहे हैं।

विरोध करने पर उसे प्रशासनिक कार्यों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि सोमवार सुबह जब वह विद्यालय पहुंचीं तो प्रधानाध्यापक ने उनके साथ छेड़छाड़ की व अश्लील फब्तियां कसी। विरोध करने पर मारपीट की।

इन्‍होंने कहा...

थानाध्यक्ष अनुज तोमर ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से सहायक अध्यापिका विद्यालय में उपस्थित नहीं हो रही थीं। जिसके चलते उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई थी। उन्होंने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,