👇Primary Ka Master Latest Updates👇

कर्मचारी के हितों की रक्षा के लिए करेंगे शत-प्रतिशत मतदान

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों ने 23 फरवरी को मतदान के बाद ही जलपान ग्रहण करने की शपथ ली। नगर निगम के दर्जनों कर्मचारियों ने आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान मतदान संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झण्डी वाला पार्क में मतदान का संकल्प लिया। विधान सभा चुनाव 2022 में लखनऊ में वोटिंग के दिन करीब आने पर सभी में उत्साह बढ़ता जा रहा है। चुनावी माहौल चारों तरफ दिखने लगा है।
सभी के पास अपने-अपने मुद्दे और विधायक चुनने की वजह है। अब सभी मतदान के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।झण्डी वाला पार्क में मतदान संकल्प में दर्जनों नगर निगम कर्मचारियों ने मतदान जरूर करने का संकल्प लेने के साथ ही पार्क में मौजूद अन्य लोगों से अपने वोट का प्रयोग करने की अपील की। मतदान संकल्प के बाद सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई।स्थानीय निकाय, नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है जो मिलना चाहिए। नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के महामंत्री कैसर रजा ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की। साथ ही नगर निगम के खत्म होते आय के स्रोत पर चिंता व्यक्त की। कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारी के हितों को पूरा करने वाली सरकार को प्रदेश की जरूरत बताया। मतदान संकल्प के दौरान उपाध्यक्ष, आनन्द मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार, मंत्री अमरेन्द्र दीक्षित, जितेन्द्र सिद्धार्थ, मो. जुनैद, सलीम, दीपा सक्सेना, आशा, जितेन्द्र दीक्षित, मेराज, जय शंकर मिश्रा, पंकज मेहरोत्रा समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,