👇Primary Ka Master Latest Updates👇

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले, देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने शासन स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को राज्य सरकार ने कुल 16 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुकुल सिंघल की सेवानिवृत्ति से खाली हुए राजस्व परिषद अध्यक्ष पद पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आइआइडीसी) रहे संजीव मित्तल को भेजा गया है।

आलोक सिन्हा के रिटायरमेंट से रिक्त हुए कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के पद पर अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज मनोज कुमार सिंह को तैनात किया गया है। अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार को आइआइडीसी के महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा गया है। कई अफसरों का रुतबा बढ़ा है जबकि कुछ अन्य के पर कतरे गए हैं।
अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे को नगर विकास विभाग से चलता करते हुए दुग्ध विकास व पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पशुधन व दुग्ध विकास विभाग का जिम्मा संभाल रहे सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को परिवहन विभाग से हटाकर महत्वहीन समझे जाने वाले उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में भेजा गया है।

नितिन रमेश गोकर्ण को लोक निर्माण विभाग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में भेजा गया है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण को भेजा गया है। महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी रहे एल.वेंकटेश्वर लू अब प्रमुख सचिव परिवहन होंगे। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा विभागों का दायित्व दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री का रोज न्यूनतम डेढ़ लाख टेस्ट और संक्रमितों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने का निर्देश।
  • यूपी में कोरोना संक्रमण के 269 नए केस मिले और एक मरीज की हुई मौत, अब कुल 1587 सक्रिय केस
यह भी पढ़ें
अपर मुख्य सचिव वित्त एस.राधा चौहान से महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभागों के साथ महानिदेशक राज्य पोषण मिशन की जिम्मेदारियां लेकर उन्हें राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा जबकि मंडलायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन 16 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के तबादले

अधिकारी - वर्तमान तैनाती - नई तैनाती
1-संजीव मित्तल - अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव राज्य कर तथा अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण - अध्यक्ष राजस्व परिषद के साथ अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।
2-मनोज कुमार सिंह - अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, पंचायती राज व राजस्व - कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज।
3-अरविंद कुमार - अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, एनआरआइ - अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनाती के साथ अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, एनआरआइ का अतिरिक्त प्रभार।
4-एस. राधा चौहान - अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना, अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महानिदेशक राज्य पोषण मिशन - अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना के साथ अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
5-डा.रजनीश दुबे - अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) - अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, पशुधन व समन्वय।
6-सुधीर गर्ग - प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, समन्वय, पशुधन तथा परियोजना समन्वय डास्प - प्रमुख सचिव राजस्व।
7-अमृत अभिजात - प्रमुख सचिव प्राविधिक तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास - प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन व राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय)।
8- नितिन रमेश - प्रमुख सचिव लोक निर्माण - प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन।
9-दीपक कुमार - प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा बेसिक शिक्षा - प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा।
10-सुभाष चंद्र शर्मा - प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा - प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास।
11-राजेश कुमार सिंह - प्रमुख सचिव परिवहन - प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण।
12-एल.वेंकटेश्वर लू - महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान - प्रमुख सचिव परिवहन।
13-एम. देवराज - अध्यक्ष उप्र पावर कारपोरेशन, उप्र जल विद्युत निगम, उप्र राज्य विद्युत निगम व पारेषण निगम -वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का अतिरिक्त प्रभार।
14-नरेंद्र भूषण - मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण - प्रमुख सचिव लोक निर्माण।
15-सुरेंद्र सिंह - आयुक्त मेरठ मंडल - आयुक्त मेरठ मंडल के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार।
16-नीना शर्मा - सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी - निदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,