👇Primary Ka Master Latest Updates👇

3 दिन छाए रहेंगे बादल , बारिश के आसार

प्रयागराज : आसमान में लगातार बादलों के डेरे से गर्मी से राहत है। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मई के आखिरी हफ्ते तक पछुआ विक्षोभ का असर रहता है। जिसके कारण तापमान में यह गिरावट आई है। आने वाले तीन दिनों में भी हालात ऐसे ही रहेंगे। इसके बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की जाएगी।

तापमान
  • अधिकतम 39.5
  • न्यूनतम 24.4
  • सूर्योदय 5:14
  • सूर्यास्त 6:4

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,