👇Primary Ka Master Latest Updates👇

उप्र मा. शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को इसी माह मिल सकते हैं सदस्य

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में कोई सदस्य नहीं होने से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया ठप है, जबकि मुख्यमंत्री योगी का जोर रिक्त पदों को तेजी से भरने पर है। आठ अप्रैल को चयन बोर्ड के पांच सदस्यों का कार्यकाल एक साथ खत्म हो जाने से चयन बोर्ड सदस्य विहीन हो गया है।

ऐसे में शासन ने सदस्य पद के लिए 14 मई तक आवेदन मांगे। चयन के लिए आए आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जा रही है। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री की तेजी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसी माह चयन बोर्ड को सदस्य मिल जाएंगे। शासन में चयन बोर्ड सदस्यों के चयन के लिए प्रक्रिया गतिमान है तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रवक्ता संवर्ग और प्रधानाचार्य पदों पर भर्ती की तैयारी में जुटा है। समायोजन किए जाने के बाद पीजीटी व टीजीटी के शेष बचे करीब 4700 पदों का सत्यापन फिर कराने के बाद चयन बोर्ड पदों के सापेक्ष विज्ञापन जारी करेगा। 30 मई तक कराए गए सत्यापन में कुछ पद और घट गए हैं। इसी तरह प्रधानाचार्य के लिए अधियाचित पद भी कम हुए हैं। चयन बोर्ड को बीते कार्यकाल में आठ अप्रैल, 2018 को अध्यक्ष और पांच सदस्य मिले थे। दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सदस्यों का कार्यकाल दो साल और बढ़ाए जाने के साथ आठ अप्रैल, 2022 को खत्म हो गया, जबकि चयन बोर्ड अध्यक्ष वीरेश कुमार का कार्यकाल आठ अप्रैल, 2023 तक यानी एक साल से भी कम रह गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,