👇Primary Ka Master Latest Updates👇

विद्यालय गया छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
उजारनाथ बीते मंगलवार को स्कूल गया 14 वर्षीय छात्र पर नहीं पहुंचा है। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस किशोर की खोजबीन में लगी है।

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा निवासी राजकिशोर पटेल (14) पटहेरवा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। वह बीते 22 नवंबर को साइकिल से स्कूल पढ़ने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा।

परिजनों की ओर से खोजबीन करने पर उसकी साइकिल महुअवा मंदिर के पास एनएच पर मिलो रिश्तेदार समेत अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला तो पिता राजकिशोर ने बृहस्पतिवार की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के दिन सुबह राजकिशोर मोबाइल फोन लिया था। इस पर उसे डाटा था। एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की खोजबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,