👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शिक्षिका ने फेसबुक पर डाली पोस्ट, मौत की तैयारी शुरू, अलविदा दोस्तों... मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर में एक शिक्षिका ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली कि मौत की तैयारी शुरू, अलविदा दोस्तों। पोस्ट देखने के बाद मामला गंभीर मानते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिक्षिका की तलाश शुरू की। वहीं शिक्षिका घर में बेहोशी की हालत में मिली, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार रात एक महिला ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाली, तो उसे देखने वाले लोगों में चर्चा होने लगी। किसी ने यह सूचना सिविल लाइन थाना प्रभारी को दी। उन्होंने साइबर सेल की मदद से महिला को पता लगाने की कार्रवाई शुरू की। काफी देर बाद पता चला कि महिला जाट कॉलोनी की रहने वाली हैं।

मामला गंभीर मानते हुए पुलिस ने महिला के घर की तलाश शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला के घर के बारे में जानकारी मिल सकी। घर पहुंचे थाना प्रभारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया तो पोस्ट के बारे में महिला के परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी।

देखने पर पाया कि महिला अपने कमरे में बेसुध पड़ी थी। उसने नींद की गोलियां काफी संख्या में खा ली थीं। पुलिस टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। एक घंटे उपचार चला तब महिला को होश आया।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला खतौली ब्लाक क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। उसके बेटे का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इससे वह डिप्रेशन में थी। इसी के चलते यह कदम उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,