👇Primary Ka Master Latest Updates👇

उत्तर प्रदेश मेंं 24 घंटे में कोहरे की चादर घनी होगी, बढ़ेगी ठिठुरन

यूपी में पारा बीते 3 दिनों में 4 डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीती रात मुजफ्फरनगर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यूपी में दिन का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। दिन के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश का प्रयागराज 29.3 डिग्री सेल्सियस के साथ जिनका सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर रिकॉर्ड किया गया है।

इस बार का दिसंबर का मिजाज अजीब सा बना हुआ है। बीते दो रात से ठंडी पूरी तरीके से गायब है बल्कि गर्मी के दिनों जैसा एहसास हो रहा है। फिलहाल बीते गुरुवार से ठंड ने करवट बदली है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड बढ़ गई है और घना कोहरा भी छाने लगा है। कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यूपी के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका है। कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी हो सकती है। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर दिखने लगा है। गुरुवार को मौसम ने करवट लिया है। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों की माने तो भूमध्यसागर में कुछ शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं। इसके सक्रिय होने के बाद हिमाचल उत्तराखंड में बर्फबारी होने की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार इसके बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित मध्य भारत के कुछ स्थानों पर पारा गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर और यूपी के आसपास के क्षेत्रों में सर्द हवाएं अपना असर दिखाएंगे कोहरा भी छाया रहेगा। कश्मीर में बर्फबारी कर मार्ग बदल रहे विक्षोभमौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि भूमध्यसागर के बीच विक्षोभ कश्मीर में बर्फबारी कर हिमाचल उत्तराखंड की ओर न जाकर मार्ग बदलकर मध्य एशिया की ओर जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,