👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शिक्षक संघ के चुनाव में हंगामा, स्थगित:- कौड़ीराम में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया रद्द कर पुनः चुनाव कराने की घोषणा

गगहा / कौड़ीराम। ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़ीराम पर ब्लॉक के शिक्षक संघ चुनाव के अध्यक्ष एवं मंत्री पद के चुनाव के दौरान जमकर हंगामा किया।

बुधवार सुबह निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही वोटर सूची में जहां नवनियुक्त शिक्षकों का नाम न होने से हंगामा हुआ, तो वहीं चुनाव प्रक्रिया के समापन पर परिणाम घोषणा के दौरान बवाल हो गया। इसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया।


अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र धर दुबे एवं वशिष्ठ त्रिपाठी आमने- सामने थे। परिणाम घोषणा में वीरेंद्र दुबे को 175 वोट मिले तो वहीं वशिष्ठ त्रिपाठी को 173 वोट मिले। मंत्री पद के लिए सतीश चंद्र को 130 एवं उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील रध्वज सिंह को 216 वोट मिले।

अध्यक्ष पद के लिए तीन वोटों को अमान्य घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद के लिए महज दो वोटों से हारे वशिष्ठ त्रिपाठी एवं उनके समर्थकों द्वारा पुनः मतगणना की मांग की गई। जिस पर निर्णायक के रूप पर मौजूद जनपद के पदाधिकारी आनाकानी करने लगे।

दबाव बढ़ा तो पुनः मतगणना हुई जिसमें परिणाम बराबर रहा। वीरेंद्र दुबे और वशिष्ठ त्रिपाठी को 175- 175 वोट मिले। यह सुनते ही शिक्षकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की। जिसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को रद्द कर दी एवं पुनः चुनाव कराने की घोषणा की। हालांकि तारीख अभी स्पष्ट नहीं किया गया। इस दौरान बांसगांव थाने एवं कौड़ीराम चौकी की पुलिस मौजूद रही।

चुनाव अधिकारी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे का कहना है कि मतगणना में कुछ चूक हो गई, जिससे चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। पुनः मतगणना में नतीजा बदल गया, जिसके चलते चुनाव स्थगित करना पड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,