👇Primary Ka Master Latest Updates👇

इस जनपद में किया जाएगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

*इस जनपद में किया जाएगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान*
शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है। वह अपने मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा देता है। वह राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक समाज में दिए की लौ की तरह जलता रहता है और दुनिया को प्रकाश देता रहता है। प्रत्येक वर्ग एवं समाज को शिक्षक का सम्मान अवश्य करना चाहिए। जनपद बहराइच के विकासखंड महसी में मार्च 2022 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह दिनांक 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में संविलियन विद्यालय बहोरिकपुर में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंत्री देवेंद्र कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक श्री सुरेश्वर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी एवं खंड विकास अधिकारी, महसी श्री हेमंत यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के जिलाध्यक्ष श्री आनंद कुमार मोहन विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,