👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शिक्षिका को पति ने बेरहमी से पीटा छत से कूदकर भागने में हुआ घायल

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में पति ने शिक्षिका पत्नी को बेरहमी से पीटा। पत्नी ने जान बचाने के पुलिस को फोन किया। पुलिस की आता देख पति भागने के लिए छत से कूद गया। उसे घायल हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने का मामला पीड़ित पत्नी की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

सिकंदरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है दो बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति कई साल से मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है। आए दिन मारपीट करता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को खातिर पुलिस से कभी शिकायत नहीं की। 10 दिसंबर को रात को पति ने बेरहमी से पीटा। हालत बिगड़ गई।

जान बचाने के लिए पुलिस के 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस के आने पर पति भागने के लिए छत्त से घर के पीछे खाली प्लाट में कूद गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता का भी मेडिकल कराया।

शिक्षिका का कहना है कि उसे अपने और बच्चों की जान का खतरा है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,