👇Primary Ka Master Latest Updates👇

Government का लक्ष्य यूपी में रोजगार बढ़ाना : योगी

Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि बनारस की पहचान अब religious and mythological शहर तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह पूर्वोत्तर भारत में रोजगार का सबसे बड़ा केंद्र भी बनेगा। 2024 तक यहां रोजगार के विभिन्न संसाधन विकसित होने जा रहे हैं। सरकार ‘गंगा विलास’ का परिचालन शुरू होने के तत्काल बाद एक बड़ा commercial जलयान शुरू करने पर निर्णय लेने जा रही है। वह जलयान यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम तक नए उद्योग व व्यापार को जन्म देगा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखनऊ रवाना होने से पहले circuit house में ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में सरकार की प्राथमिकताएं और आगामी कार्ययोजना रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार के development works का लक्ष्य प्रदेश में रोजगार को बढ़ाना है। काशी में विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर्यटन ही नहीं, रोजगार के new opportunities and options भी खोल रहा है। धाम के विकास से विश्वनाथ मंदिर के आसपास छोटे-बड़े सभी व्यापार की उन्नति हुई है। व्यवसाय के नये साधन खुल रहे हैं।


रिंग रोड किनारे GI and ODOP उत्पादों का कॉरिडोर सीएम ने कहा कि वाराणसी क्षेत्र में देश के सबसे ज्यादा 17 जीआई (भौगोलिक संकेतक) उत्पाद हैं। प्रदेश सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना में गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने व बनारसी सिल्क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बनारस में करीब 45 किमी लंबी रिंग रोड के किनारे जीआई व ओडीओपी उत्पादों का क्लस्टर विकसित होगा। इन उत्पादों से प्रदेश का लाखों परिवार जुड़ा है। कभी ये उत्पाद घरों तक सिमटे हुए थे। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से अब उन्हें international पहचान मिल रही है।

Teacher recruitment में पद बढ़ाने को अनशन जारी


प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) व प्रवक्ता (PGT) 2022 में पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के बाहर छात्रों का अनशन सोमवार को भी जारी रहा। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में विष्णु तिवारी, लकी दुबे, कृपाशंकर निरंकारी, राजेश कुमार, रमेश कुमार, सत्येंद्र यादव, सिंहासन सिद्धू, सुमन, बबीता, चंद्रकला, मधु, नेहा, कल्पना व रंजीत सिंह ने पद बढ़ाने की मांग की



वर्ष के अंत तक हो पाएगी constable recruitment exam, training की क्षमता और बढ़ाने के चल रहे प्रयास

वर्ष के अंत तक हो पाएगी सिपाही भर्ती की परीक्षा

★ दारोगा भर्ती के सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण अभी शेष
★ ट्रेनिंग की क्षमता और बढ़ाने के चल रहे प्रयास


लखनऊ : उत्तर प्रदेश police recruitment and promotion बोर्ड इस वर्ष लगभग 40 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ करेगा। सबसे बड़ी भर्ती आरक्षी की होगी। इनमें आरक्षी पुलिस के 26210 तथा आरक्षी पीएसी के 8540 पदों पर भर्ती होनी है। प्रदेश के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में अभी Training की क्षमता कम होने के चलते सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा। सिपाही भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है लेकिन, online written test इस वर्ष के अंत तक होने की उम्मीद है।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जल्द कुशल खिलाड़ी भर्ती संपन्न हो जाएगी। इसके साथ ही Dependents of deceased में दारोगा भर्ती का परिणाम भी इसी माह जारी करने की तैयारी है। इसके उपरांत नई भर्ती की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। वर्तमान में मुख्य आरक्षी से प्रोन्नति पाने वाले नौ हजार से अधिक प्रशिक्षु sub inspectors के प्रशिक्षण की प्रक्रिया चल रही है।


वहीं प्रशिक्षण निदेशालय बीते दिनों लगभग नौ हजार पदों पर हुई उप निरीक्षक भर्ती-2022 के सफल अभ्यर्थियों का आधारभूत प्रशिक्षण जल्द आरंभ कराने की तैयारी में है। पर्याप्त प्रशिक्षण क्षमता न होने के चलते पूर्व में अभ्यर्थियों को दूसरे राज्यों में भी ट्रेनिंग कराई जाती रही है।

प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता 5650 है। जिसे अब बढ़ाकर 11500 किया गया है। साथ ही सुलतानपुर व जालौन में दो new training institute भी खोले गए हैं। हालांकि इसके बावजूद अभी सिपाही के 34 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के बाद सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण बड़ी चुनौती होगा। शासन पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने का प्रयास लगातार कर रहा है। वहीं इस वर्ष fireman के 1007 पदों व जेल वार्डर के 1582 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा संपन्न कराने में भर्ती बोर्ड को वक्त लग सकता है।

Pending vacancies पूरी हों तो मिले 32 हजार युवाओं को नौकरी

लखनऊ। UP Subordinate Services Selection Commission में भर्ती परीक्षा के लंबित परिणामों, बहुप्रतीक्षित परीक्षाएं और नए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हों तो 32 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। आयोग ने अब 2015 से लंबित भर्तियों को पूरा कराने की कवायद तेज की है। जल्द ही 14 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। साथ ही 12,709 पदों पर भर्ती के परिणाम जारी किए जाएंगे।

आयोग को विभिन्न विभागों से कनिष्ठ सहायक, ग्राम्य विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और कृषि प्राविधिक भर्ती के लिए बीते वर्ष अधियाचन मिला था। आयोग ने अधियाचनों का परीक्षण कराने के बाद तकनीकी अड़चनों पर शासन से मागदर्शन मांगा है। मार्गदर्शन मिलते ही इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • उधर, आयोग ने 2015 से लंबित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी जारी करने की कवायद तेज कर दी है।
  • उम्मीद है कि मई जून तक 2022 तक आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं का परिणाम कर दिए जाएंगे।
14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी

आयोग जल्द ही 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इनमें Junior Assistant के 5000, कृषि प्राविधिक के 3500, गन्ना पर्यवेक्षक के 951, rural development officer के 2100 ग्राम पंचायत अधिकारी के 2500 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। पीईटी- 2022 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। पीईटी- 2022 का परिणाम जनवरी अंत तक जारी होगा।

मार्च-अप्रैल तक जारी होंगे 12709 पदों के भर्ती परिणाम

UP Subordinate Services Selection Commission ने 2015 से लंबित 12709 पदों की भर्तियों के परिणाम जारी करने की कवायद भी तेज की है। इन भर्तियों के परिणाम मार्च-अप्रैल तक जारी होंगे।

इन परीक्षाओं के आएंगे परिणाम

प्राविधिक शिक्षा में अनुदेशकों के 234 पदों को भर्ती 2015 से लंबित है। इन पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। इस भर्ती का परिणाम इसी महीने जारी किया जाएगा। इसी तरह 79 पदों पर computer operator recruitment 2016 और 284 पदों पर मंडी निरीक्षक भर्ती 2018 का परिणाम जारी होगा।
  • जेई के 489 पदों पर 21 जनवरी 2021 को हुई भर्ती परीक्षा।
  • जेई के 1477 पदों के लिए 16 अप्रैल 2022 को हुई भर्ती परीक्षा।
  • मंडी परिषद में एएसओ के 904 पदों के लिए 22 मई 2022 हुई परीक्षा
  • सहायक बोरिंग टेक्निशियन के 486 पदों पर 3 जुलाई को हुई
  • परीक्षा वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर 31 जुलाई 2022 को हुई परीक्षा।
  • लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई का हुई लिखित परीक्षा
  • लंबित 5172 पदों की भर्ती परीक्षा अप्रैल बाद
2016 से लंबित Social Welfare Department में rural development officer के 1953 पदों, कनिष्ठ सहायक के 2224 पदों, वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती के लिए भी अप्रैल के बाद लिखित परीक्षा होगी। तीनों भर्ती परीक्षाओं के लिए करीब 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार है। सम्मिलित technical service के 294 पदों पर 2016 से लंबित परीक्षा का भी आयोजन होगा।

लंबित परिणाम जारी करने और भर्ती परीक्षाएं कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसकी जानकारी आयोग समय- समय पर अपेडट की जा रही है। प्रवीर कुमार, - अध्यक्ष, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,