👇Primary Ka Master Latest Updates👇

विशेष सुरक्षा बल में कांस्टेबल के 1145 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) में कांस्टेबल के 1145 पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती होगी। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

इससे पहले राज्य सरकार ने यूपीएसएसएफ में अलग-अलग रैंक के 5124 पद सृजित किए थे। इसमें मुख्यालय के लिए 87 और इसकी पांच कंपनियों के लिए 5037 पद शामिल हैं। इसका गठन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर किया जा रहा है। इसकी तैनाती प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, न्यायालयों, मेट्रो तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में की जानी है। इसकी पांच बटालियन फिलहाल लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर व सहारनपुर में स्थापित होनी हैं। सीधी भर्ती तक पीएसी के जवानों को प्रतिनियुक्ति पर लेकर इसकी बटालियन का गठन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,