👇Primary Ka Master Latest Updates👇

एक शिक्षा अधिकारी पर रेप का केस दर्ज, यह है मामला

आजमगढ़। आजमगढ़ के निवर्तमान डीआईओएस उमेश त्रिपाठी पर नगर कोतवाली ने रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की। महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने 4 फरवरी को डीआईओएस उमेश त्रिपाठी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र में युवक ने आरोप लगाया था कि डीआईओएस ने नौकरी का झांसा देकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। युवक ने कोर्ट से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए सीजेएम यशवंत कुमार सरोज ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने डीआईओएस उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


वहीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही 11 फरवरी को शासन ने डीआईओएस उमेश त्रिपाठी का तबादल कर दिया था। उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग में प्रतीक्षारत रखा गया है। शुक्रवार को निवर्तमान डीआईओएस पर मुकदमा दर्ज होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डीआईओएस उमेश त्रिपाठी विवादों में आए थे। एक संस्था ने डीआईओएस पर फर्जीवाड़ा करने, गलत तरीके से वेतन जारी करने का आरोप लगाते हुए अपर आयुक्त से शिकायत की थी।


एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,