👇Primary Ka Master Latest Updates👇

लेखपाल के 12 हजार से अधिक पद खाली, 8,085 पदों पर भर्ती पूरी होने का इंतजार

लखनऊ : राजस्व विभाग में लेखपाल के 12,696 पद खाली हैं। वहीं, विभाग ने सभी जिलों से वर्ष 2022-23 में खाली हुए लेखपालों के पदों का ब्योरा मांगा है।
प्रदेश में राजस्व लेखपाल के कुल 32 हजार पद सृजित हैं। इनमें से 8,085 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा करा ली है। परिणाम जारी होने का इंतजार है। इसके अलावा 12,696 पद भी खाली हैं। राजस्व परिषद के अधिकारी ने बताया कि 8,085 लेखपालों की भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद आयोग को नया अधियाचन को भेजा जाएगा। पद खाली होने से नहीं हो पाता तबादला राजस्व विभाग में एक लेखपाल को लेखपाल क्षेत्र में लगातार तीन वर्ष और तहसील क्षेत्र में दस वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर उनका तबादला करने का नियम है। मगर बड़ी संख्या में लेखपालों के पद खाली होने के बावजूद उनका निर्धारित अवधि के बाद भी तबादला नहीं हो पाता है। एक-एक तहसीलदार के पास दो से तीन लेखपाल क्षेत्र का कार्यभार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,