👇Primary Ka Master Latest Updates👇

विकास प्राधिकरणों में 300 अभियंताओं की भर्ती होगी

राज्य सरकार विकास प्राधिकरणों में सालों से खाली अवर अभियंता व सहायक अभियंता के करीब 300 पदों को भरने जा रही है।

जेई और एई के पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी और अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता के पदों को पदोन्नति के आधार पर भरा जाएगा।

प्रदेश के विकास प्राधिकरणों में सालों से अवर अभियंताओं के पदों पर भर्तियां नहीं हुई हैं। विकास प्राधिकरणों में अवर अभियंता सिविल के 380 पद हैं, इनमें से 52 खाली हैं। इसी तरह विद्युत यांत्रिक के 173 में 152 पद खाली हैं। सहायक अभियंता के कुल 181 पद हैं। इनमें से 91 पद पदोन्नति से भरे जाते हैं और सीधी भर्ती के 90 पदों में 63 खाली हैं। इनमें से 21 का चयन लोक सेवा आयोग से हो चुका है। शेष खाली पदों को जल्द भरने की दिशा में काम शुरू होने वाला है।

वन रक्षक परीक्षा 20 से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पदों पर भती के लिए दक्षता परीक्षा 20 मार्च से 17 अप्रैल तक आयोजित कराएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,