👇Primary Ka Master Latest Updates👇

चुनाव प्रशिक्षण से गायब 30 कर्मचारियों पर मुकदमा

लखनऊ:मतदान के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में कर्मचारी गायब रहे। डीएम सूर्य पाल गंगवार ने इन 30 कर्मचारियों पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। इसके पूर्व मंगलवार को अनुपस्थित रहे 55 कर्मचारियों पर एफआईआर के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा इन कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।केकेसी कॉलेज में दूसरे दिन भी दो पालियों में प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि मतदान के समय क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। मतदान केन्द्र और बूथ में अलग अलग परिस्थितियां उत्पन्न होने पर क्या करना चाहिए। बैलेट यूनिट, सेंट्रल यूनिट ईवीएम के बारे में भी विस्तार से बताया गया। डीएम सूर्य पाल गंगवार और एडीएम प्रशासन बिपिन मिश्रा ने भी प्रशिक्षण दिया। डीएम ने अलग-अलग मतदान अधिकारी प्रथम पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत की। उनकी शंकाओं का समाधान किया। पहली पाली 11:30 और दूसरी 3:00 बजे शुरू हुई। प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि यह अनिवार्य विषय है, प्रशिक्षण चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग हैं। भले आप पहले यह ड्यूटी कर चुके हों, लेकिन हर चुनाव में कुछ नए दिशा निर्देश होते हैं, जिनको जानना जरूरी होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,