👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुंदेली भाषा की कहानी होनहार शिक्षक को प्रदेश में पहला स्थान

महोबा जिले में परिषदीय शिक्षा को हाईटेक करने में महती भूमिका निभा रहे शिक्षक नवाचार सहित कहानी लेखन आदि में बेहतर कार्य कर जिले का नाम रोशन कर रहे है। शिक्षक की बुंदेली भाषा की बाल कहानी को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल हुआ है। शिक्षक की सफलता से जिले का नाम रोशन हो रहा है।
राज्य स्तरीय बाल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2022 में प्रदेश भर से शिक्षकों ने हिस्सा लिया। राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी द्वारा समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत प्रदेश के विद्यालयों के शिक्षकों से स्थानीय भाषा में स्वचरित कहानी लेखन प्रतियोगिता में जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई के ब्रजकिशोर मिश्र ने पहला स्थान हासिल किया। बुंदेली भाषा के उनकी बाल कहानी होनहार छात्र को 20में से 20 अंक हासिल हुए। इस कहानी में शिक्षक ने छात्रों से जुड़ी जीवंत कहानी लिखी। शिक्षक की सफलता पर साथियों के चेहरे में खुशी बिखर गई है। सम्मान हासिल करने वाले शिक्षक ने बताया कि वह शिक्षण कार्य के साथ कहानियां लिखने में रुचि रखते हैं। शिक्षक को प्रश्त्रिर पत्र के साथ दस हजार की धनराशि से सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,