👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मौसम अलर्ट :- सात राज्यों में भीषण गर्मी, लू के आसार

सात राज्यों में भीषण गर्मी, लू के आसार
नई दिल्ली, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्रप्रदेश में भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी दी है। हालांकि, दिल्ली में बुधवार से कुछ राहत के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से गुरुवार के बीच राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार चार दिन तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो से तीन दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है। 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश के आसार पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में 18-19 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

यूपी का सुलतानपुर सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर सोमवार को देश के सबसे गर्म राज्यों में शुमार रहा। यहां तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बिहार के सपौल में 42.4 डिग्री रहा। यूपी में प्रयागराज, झांसी, कानपुर और आगरा, बिहार में पटना और पूर्वी चंपारण जबकि पंजाब के बठिंडा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। तेलंगाना का जयशंकर भूपालपल्ली जिला देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।

झारखंड भी झुलसा झारखंड के गोड्डा में पारा 45 के पार पहुंच गया। यहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पाकुड़, मेदिनीनगर और देवघर में भी मौसम का मिजाज लाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,