👇Primary Ka Master Latest Updates👇

मौसम अपडेट : अगले चार दिन पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी, लू की चेतावनी

लखनऊ। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन तक पूरे प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ इस वक्त सक्रिय नहीं है, इस कारण गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस जालौन जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, " , कौशांबी, ललितपुर, महोबा, व आसपास इलाकों में गर्म हवा परेशान करेगी।
11 जून के बाद मौसम बदलेगा। वहीं बुधवार को भी गर्मी के तेवरों ने लोगों को परेशान किया। प्रयागराज में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बस्ती में अधिकतम पारा 43 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के कई क्षेत्र 42 डिग्री तापमान में तपते रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,