👇Primary Ka Master Latest Updates👇

पहले शिक्षक ने 8वीं की छात्रा के साथ किया गंदा काम, फिर उसकी शादीशुदा जिंदगी भी की खराब

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर से शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक शिक्षक पर ही ऐसा आरोप लगा है, जिससे हड़कंप मच गया है. आरोप है कि शिक्षक ने 8वीं क्लास की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया. आरोप है कि आरोपी शिक्षक ने मासूम का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा. यहां तक की शिक्षक ने पीड़ित छात्रा की शादीशुदा जिंदगी को भी तबाह कर दिया. आरोप है कि शिक्षक ने साल 2020 में छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था. तभी से वह पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ है.

दरअसल ये पूरा मामला यूपी के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. आरोप है कि यहां रहने वाली क्लास 8 की छात्रा के साथ कंपोजिट सरकारी स्कूल के शिक्षक ने ही संबंध बना लिए. उस वक्त मासूम पीड़ित कक्षा-8 की छात्रा थी.

प्रधानाध्यापक ही खेलता रहा गंदा खेल
दरअसल छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप स्कूल के प्रधानाध्यापक पर ही लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक, पद पर तैनात राजेश कुमार ने अपनी ही तैनाती वाली स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा को अपना हवस का शिकार बनाया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा.

माता-पिता ने करवा दिया पीड़ित का विवाह
इस पूरे मामले से अलग माता-पिता ने छात्रा का विवाह 2022 में जनपद गोरखपुर में करवा दिया. आरोप है कि जब छात्रा की शादी का पता आरोपी शिक्षक को पता चला तो उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दी. आरोप है कि शिक्षक ने अपने संबंधों की जानकारी भी पीड़िता के ससुराल वालों को दे दी. बताया जा रहा है कि इसके बाद ससुराल से भी पीड़िता के संबंध खत्म हो गए.

आरोपी शिक्षक करता रहा पीछा
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मायके चली आई. मगर आरोपी शिक्षक उसका लगातार पीछा करता रहा. आरोप है कि शिक्षक ने फिर छात्रा को उसके अश्लील वीडियो दिखाकर उसका जबरन शारीरिक उत्पीड़न किया.

छात्रा हो गई प्रेग्नेंट
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 7 माह की प्रेग्नेंट हो गई. पीड़िता ने इसकी जानकारी शिक्षक को दी. आरोपी शिक्षक बहला-फुसला कर छात्रा को अबॉर्शन कराने के लिए एक केंद्र पर ले गया. मगर यहां से छात्रा भाग निकली. फिर छात्रा ने 9 अगस्त 2023 को थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई.

आरोप है कि पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया. मगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. आरोप है कि आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया. अब पीड़िता ने पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने इंसाफ की गुहार लगाई है.


पुलिस ने क्या कहा
इस पूरे मामले पर क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी ने बताया, “दरअसल यह प्रकरण पुराना है और इसमें जैसे ही तहरीर मिली है हम लगातार आरोपी की तलाश कर रहे हैं. एक टीम बना दी गई है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. मामला धमकी देने का आया है. इस पर भी एक और मामला आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है. वैधानिक कार्रवाई चल रही है.”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,