👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा की सूचनाएं भी पोर्टल पर

उच्च शिक्षा की सूचनाएं भी पोर्टल पर
प्रयागराज, । बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय के अधीन प्रदेश के राजकीय एवं सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के कार्मिकों का सेवा विवरण भी मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध होगा। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. ब्रह्मदेव ने सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश दिया है कि कार्मिकों की नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, अवकाश प्रबंधन आदि, मेरिट बेस्ड ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम, वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट प्रबंधन, वेतन आहरण, सेवा पुस्तिका प्रबंधन आदि से संबंधित सभी काम एक अक्तूबर से मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से संपादित किया जाए।


इसके लिए प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मानव संपदा पोर्टल से संबंधित सभी सेवा विवरण अपडेट किए जाएंगे। इस सप्ताह में पिछले माह तक की नियुक्ति, कार्यभार ग्रहण, कार्यमुक्ति, सेवा पुस्तिका में नई इंट्री, अवकाश आदि से संबंधित विवरण अपडेट होंगे। सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी 30 अगस्त तक अपने क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रीय कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय पब्लिक लाईब्रेरी एवं सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों को अपने स्तर से निर्देशित करते हुए सभी कार्मिकों (जिनका वेतन कोषागार से आहरित होता है) का पंजीकरण एवं सेवा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट कराना सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,