👇Primary Ka Master Latest Updates👇

प्राथमिक स्कूल के 257 शिक्षक बनेंगे प्रधानाध्यापक

रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में आठ साल बाद शिक्षको की पदोन्नति होने वाली है। इस साल यह प्रक्रिया फरवरी में शुरू हुई थी, जिसके नतीजे अब आने शुरू हुए है। जिले के 4252 शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची तैयार हुई थी, लेकिन इनमें 257 शिक्षकों को ही लाभ मिल सकेगा।

प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक पद से प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति मिलेगी। इसी हफ्ते प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।



जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगभग सात हजार शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया फरवरी महीने में शुरू हुई थी।

जिले के 4252 सहायक अध्यापको की ज्येष्ठता सूची तैयार हुई थी, लेकिन किसी न किसी वजह से पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। पदोन्नति की अब उम्मीद जगी है, जिसके लिए 6 जनवरी को काउंसिलिंग कराने का फैसला लिया गया है।


काउंसिलिंग में पदोन्नति पाने वाले सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। पदोन्नति का लाभ सिर्फ 257 शिक्षकों को ही मिल सकेगा, जिन्हें प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाया जाएगा। आखिरी चार वर्ष 2016 में पदोन्नति हुई थी। इसके बाद से पदोन्नति का इंतजार किया जा रहा था। शिक्षक लगातार पदोन्नति की मांग कर रहे थे।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पदोन्नति के लिए विद्यालय आवंटन की कार्यसिलिंग 6 जनवरी को प्रस्तावित की गई है। इसके लिए तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Politics news of India | Current politics news | Politics news from India | Trending politics news,